EPFO Scheme Certificate Benefits: आज के समय में नौकरी बदलना आम बात हो गई है और जब भी कोई कर्मचारी अपनी कंपनी छोड़ता है, तो वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए वह अपने पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड का पूरा पैसा निकाल लेता है। बहुत से लोगों के मन में यह बड़ा सवाल रहता है कि क्या पीएफ का पूरा फंड निकाल लेने के बाद भी उन्हें भविष्य में पेंशन मिलेगी या उनका पेंशन का अधिकार खत्म हो जाता है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के नियमों के अनुसार, अगर आप सही प्रक्रिया का पालन करते हैं, तो पीएफ का पैसा निकालने के बावजूद आपकी पेंशन सुरक्षित रह सकती है। इसके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे 'स्कीम सर्टिफिकेट' कहा जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह सर्टिफिकेट क्या है और इसके क्या-क्या बड़े फायदे हैं।