ATM Card Alert: पहले के मुकाबले अब कामों को करने का तरीका काफी बदल चुका है। जैसे- बैंकिंग क्षेत्र को ही ले लीजिए। यहां भी काम करने का तरीका बदल चुका है और बैंक से जुड़े लगभग ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। चेकबुक के लिए आवेदन करना हो, एटीएम के लिए आवेदन करना हो, किसी को पैसे भेजने हो आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी ऑनलाइन हो जाते हैं। दूसरी तरफ एटीएम कार्ड के आने के बाद से लोगों को बैंकों की लंबी-लंबी लाइनों से आजादी मिली है। इसलिए अब आप जब चाहें तब एटीएम की मदद से पैसे निकाल सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि किसी मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे निकालना दंडनीय अपराध है? अगर नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है...