PF Money withdraw Atm: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपकी कंपनी आपका पीएफ काटती होगी? दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है। ये नौकरीपेशा लोगों के पहले पीएफ खाते खोलती है और फिर हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है।
वहीं, कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में इतना ही अमाउंट जमा करवाती है जिसके बाद इस पैसे पर सरकार सालाना ब्याज भी देती है। ऐसे में अगर आप अपने पीएफ खाते में जमा पैसे को निकालना चाहते हैं तो नौकरी के बीच में (तय लिमिट तक) और नौकरी छोड़ने के बाद भी पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ईपीएफओ आपके लिए एटीएम कार्ड लेकर आने वाला है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...