Winter Tips: दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में इस समय सर्दियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से कोहरा और धुंध का प्रभाव सुबह के समय से देखा जा रहा है। सर्दियां बढ़ने के बाद लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में रूम हीटर की सेल काफी बढ़ जाती है। लोग बड़े पैमाने पर अपने घरों में कमरे को गर्म रखने के लिए बाजार से रूम हीटर को खरीदकर लाते हैं। हालांकि, रूम हीटर थोड़ा महंगा डिवाइस होता है।
इस कारण हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना रूम हीटर की मदद के अपने कमरे को गर्म कर सकते हैं। इन तरीकों से कमरे को गर्म करने पर बिजली की भी ज्यादा खपत नहीं होगी और न ही आपका ज्यादा बिजली बिल आएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -