फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: सर्दियों में बाइक चलाने वाले रखें इन चार बातों का ध्यान, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Tue, 22 Nov 2022 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
Winter Riding Tips: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए अपने वाहन से ही जाना पसंद करते हैं। बस कई लोग अपनी कार से तो कई लोग बाइक से जाना पसंद करते हैं, लेकिन चार पहिया वाहन के मुकाबले दोपहिया वाहन जाम से निकलने में और जल्दी पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन जैसे ही मौसम बदलता है और खासतौर पर सर्दी आ जाती है, तो बाइक चलाने वाले लोगों के लिए खासी दिक्कतें होती हैं। यही नहीं ऐसे में कई बार तो दुर्घटना तक हो जाती है। इसलिए आप भी बाइक चलाते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि सर्दी में बाइक चलाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों में बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

ग्लव्स पहनें
  • कई लोग सर्दी का मौसम आने पर भी ग्लव्स नहीं पहनते हैं, लेकिन ऐसा न करें क्योंकि खुली उंगलियां ठंडी पड़ जाती है। ऐसे में ब्रेक लगाने से लेकर क्लच दबाने में दिक्कत हो सकती है और फिर दुर्घटना के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए सर्दियों में ग्लव्स जरूर पहनें।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों में बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
हाई लाइट का इस्तेमाल
  • अगर आप सर्दी के मौसम में बाइक चला रहे हैं, तो अच्छी लाइट बाइक में जरूर लगवाएं। दरअसल, सर्दी में कोहरा भी होता है और आगे देखने के लिए लाइट जरूरी है। आप चाहें तो दोनों इंडिकेटर को ऑन भी कर सकते हैं, जिससे पीछे आने वाले वाहन चालक को आपकी गाड़ी दिखे और आप किसी दुर्घटना से बच सकें।

4 of 5
सर्दियों में बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
हेलमेट और मास्क
  • बाइक चलाते समय हेलमेट तो आपको हमेशा ही पहनना चाहिए, फिर चाहे सर्दी हो या फिर गर्मी। वहीं, सर्दी में ये आपको सुरक्षा के साथ ही सिर में लगने वाली ठंड से बचाता है। जबकि फेस में मास्क पहनने से ये आपको ठंड से बचाता है, जिससे आप जुकाम से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों में बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
जैकेट और शूज
  • अगर आप सर्दी में बाइक चला रहे हैं, तो जैकेट जरूर पहनें ताकि आप सर्दी से बच सकें। एयर प्रूफ कपड़ों के अलावा आपको शूज पहनने चाहिए, क्योंकि पैरों से ठंड लगती है और फिर लोग बीमार पड़ जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें