फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में गीजर और हीटर चलाने से बढ़ जाता है बिजली का बिल? जानें कम करने के आसान उपाय

Sun, 29 Nov 2026 05:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Reduce Electricity Bill in Winter: ठंड के दिनों अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोगों के घरों का बिजली बिल पहले से अधिक आने लगता है।
  • ऐसा होना सामान्य है लेकिन आप इस बिजली बिल को कुछ उपायों से कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
1 दिसंबर से बदलते नियम - फोटो : AI
Geyser And Room Heater Power Saving: सर्दियों की दस्तक के साथ ही घरों में आराम के लिए गीजर और रूम हीटर का चलन बढ़ जाता है, लेकिन इसी के साथ महीने के आखिर में आने वाला बिजली का बिल लोगों की चिंता भी बढ़ा देता है। ठंड से बचने के लिए ये उपकरण बेहद काम के हैं, मगर इनकी ऊंची खपत घर के बजट को बिगाड़ सकती है। 

अक्सर लोग नहाने से काफी देर पहले ही गीजर चलाकर भूल जाते हैं या कड़ाके की ठंड में रातभर रूम हीटर ऑन रखते हैं। लगातार चलने से बिजली की यूनिट्स तेजी से बढ़ती हैं और बिल भारी हो जाता है। राहत की बात यह है कि थोड़ा ध्यान रखकर और इस्तेमाल के तरीके बदलकर आप ठंड में आराम भी पा सकते हैं और बिजली का खर्च भी नियंत्रित रख सकते हैं। सही आदतें अपनाने से न तो आपकी सुविधा कम होगी और न ही जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गीजर का सही इस्तेमाल कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
गीजर का सही इस्तेमाल कैसे करें?
  • नहाने से करीब पंद्रह से बीस मिनट पहले गीजर चालू करें और पानी गर्म होते ही उसे बंद कर दें।
  • थर्मोस्टेट का तापमान बहुत ज्यादा रखने के बजाय मध्यम रखें।
  • इससे पानी जल्दी गर्म होता है, बिजली कम खर्च होती है और गीजर की उम्र भी बेहतर बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
रूम हीटर से बिजली कैसे बचाएं? - फोटो : AdobeStock
रूम हीटर से बिजली कैसे बचाएं?
  • हीटर चलाने से पहले कमरे के दरवाजे ठीक से बंद कर लें ताकि गर्म हवा बाहर न निकले।
  • ध्यान रखें कमरे को पूरी तरह न बंद करें क्योंकि हीटल चलते समय कमरे में वेंटिलेशन रहना बहुत जरूरी है।
  • कमरा गर्म हो जाए तो हीटर को कुछ देर बंद रखें या कम वॉट मोड पर चलाएं।
  • पूरे कमरे को ज्यादा गरम करने के बजाय आरामदायक तापमान बनाए रखने बिजली बिल कम आता है।

4 of 5
Room Heater - फोटो : AdobeStock
घर की गर्माहट कैसे बनाए रखें?
  • दिन में धूप निकलने पर पर्दे हटा दें ताकि प्राकृतिक गर्मी अंदर आए और शाम होते ही खिड़कियों पर मोटे पर्दे डाल दें।
  • फर्श पर दरी या कालीन बिछाने से भी ठंड कम महसूस होती है, जिससे हीटर को बार-बार या ज्यादा देर चलाने की जरूरत कम पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
electricity meter - फोटो : AI Generated
किन बातों से बचें?
  • बिना जरूरत उपकरणों को प्लग में ऑन छोड़ने की आदत बदलें और खराब या पुराने हीटर-गीजर की समय पर जांच कराएं।
  • कई बार पुरानी वायरिंग या खराबी से भी बिजली ज्यादा खर्च होती है।
  • इस तरह आप इन उपायों को अपनाकर अपने बिजली का बिल कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें