Right Way To Store Blankets: मौसम बदलते ही घरों में एक बड़ा काम शुरू हो जाता है, जो है कंबल और रजाई को समेटकर सुरक्षित रखना। सर्दियों में जो गर्माहट देते हैं, वही अगर गर्मी की शुरुआत में सही तरीके से पैक न किए जाएं तो बदबू, नमी, फंगस और कीड़ों का शिकार हो सकते हैं।
अक्सर लोग जल्दबाजी में बिना धूप दिखाए या बिना साफ किए ही इन्हें सीधे बैग में बंद कर देते हैं, जिससे अगली सर्दियों में निकालते समय परेशानी होती है। सही तरीके से स्टोरेज न करने पर कपड़े पीले पड़ सकते हैं, उनमें सीलन की गंध आ सकती है या कपड़ा खराब भी हो सकता है।
इसलिए जरूरी है कि कंबल-रजाई को पैक करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित और फ्रेश बने रहें। आइए जानते हैं पैकिंग के दौरान की जाने वाली आम गलतियां और उनसे बचने के आसान तरीके।