सर्दियों के सीजन में बाइक चलाने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ठंड, कोहरा, ओस और सड़कों पर फिसलन के कारण इस दौरान दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा सुबह और देर शाम में कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे सामने से आने वाले वाहन के बारे में कई बार पता नहीं चल पाता है। इसके अलावा ठंड के कारण बाइक चलाते समय कई बार हाथ और शरीर सुन्न भी पड़ सकता है, जिसके चलते रिएक्शन टाइम धीमा हो जाता है।
इन सब के अलावा सर्दियों के सीजन में इंजन, टायर और ब्रेक की परफॉर्मेंस पर भी असर देखने को मिलता है। सर्दियों के सीजन में अगर बाइक चलाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, तो सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाया जा सकता है।