फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Window Vs Split AC: विंडो या स्प्लिट, जानिए कौन सा एसी है आपके लिए बेस्ट?

Wed, 30 Apr 2025 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Window vs split ac which is better: गर्मी से निजात पाने के लिए एसी एक कारगर उपाय है। हालांकि, बाजार में जब हम एसी खरीदने के लिए जाते हैं तो अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि विंडो या स्प्लिट एसी में कौन सा बेहतर होगा?
विज्ञापन
1 of 5
Window Vs Split AC Know Which Is Better For Yous - फोटो : Freepik
Window vs split ac which is better: अप्रैल का महीना चल रहा है। चिलचिलाती गर्मी से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। कई बार गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि रात के समय पंखा और कूलर चलाने के बाद भी राहत नहीं मिलती है। इस कारण नींद भी अच्छी नहीं आती है। इसी को देखते हुए कई लोग अपने घरों में एसी को इंस्टॉल कराते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए एसी एक कारगर उपाय है। हालांकि, बाजार में जब हम एसी खरीदने के लिए जाते हैं तो अक्सर कंफ्यूज रहते हैं कि विंडो या स्प्लिट एसी में कौन सा बेहतर होगा? अगर आप भी इस गर्मी के सीजन में एसी खरीदने जा रहे हैं और इसको लेकर कंफ्यूज हैं कि विंडो या स्प्लिट में से कौन सा लिया जाए तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपकी इसी समस्या को दूर करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Window Vs Split AC Know Which Is Better For You - फोटो : Freepik

विंडो और स्प्लिट एसी में कौन सा है आपके लिए बेहतर?

  • स्प्लिट एसी का एक यूनिट बाहर होता है यानी इसका कंप्रेशर बाहर लगा होता है।
  • इस कारण स्प्लिट एसी का घर के अंदर इस्तेमाल करने पर शोर कम होता है।
  • स्प्लिट एसी आपको अच्छी कूलिंग देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Window Vs Split AC Know Which Is Better For You - फोटो : Freepik
  • इसमें कई तरह के खास फीचर्स होते हैं, जिसकी वजह से यह कमरे को काफी प्रभावी ढंग से ठंडा करता है।
  • अगर आपका कमरा मध्यम या बड़ा है तो आपके लिए स्प्लिट एसी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

4 of 5
Window Vs Split AC Know Which Is Better For You - फोटो : Freepik
  • स्प्लिट एसी की खास बात यह होती है कि इनकी डिजाइनिंग काफी अच्छी होती है।
  • यह खिड़की को ब्लॉक नहीं करता है। हालांकि, इनकी कीमत विंडो एसी की तुलना में ज्यादा होती है।
  • विंडो एसी स्प्लिट एसी से सस्ते होते हैं। विंडो एसी को इंस्टॉल करना भी आसान है।
  • इसमें आपको किसी भी तरह के अतिरिक्त पाइप की जरूरत नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Window Vs Split AC Know Which Is Better For You - फोटो : Freepik
  • आपके कमरे का आकार अगर 150 स्क्वायर फीट है तो आप विंडो एसी लगवा सकते हैं।
  • इन्हें मेंटेन करना भी आसान होगा।
  • अगर आपको अच्छी परफॉर्मेंश और ज्यादा फीचर वाला एसी चाहिए, जो शोर भी न करे तो स्प्लिट एसी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
  • वहीं अगर आपका बजट कम है तो आप विंडो एसी खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें