PF Money Withdrawal Through UPI and ATM: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है जो पीएफ से जुड़े काम देखती है। कर्मचारियों के पीएफ खाते में पैसे जमा होने से लेकर ब्याज देने और पैसे निकालने आदि जैसी सभी चीजें ईपीएफओ ही करता है।
पिछले कुछ महीनों से एक चर्चा जोरों पर है कि पीएफ के पैसे जल्द ही यूपीआई और एटीएम के जरिए निकाले जा सकेंगे। सरकारी की तरफ से भी बीते दिनों कहा गया कि इसकी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही पीएफ के पैसे UPI और ATM से निकाले जा सकेंगे। वहीं, अब चर्चा है कि इस सुविधा की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी करेंगे। पर क्या ये सच है, चलिए जानने की कोशिश करते हैं...