आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट तेजी से लाभार्थी तक पहुंच रहा है। आधार कार्ड में 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। आधार व्यक्ति की पहचान का प्रमाण होता है। इसमें व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। आधार कार्ड की मदद से आप विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज के समय बच्चों का स्कूल में एडमिशन, नौकरी करते समय, स्टॉक और म्यूचुअल फंड से लेकर विभिन्न जरूरी कार्यों को कराने में आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड के बिना हमारे कई जरूरी कार्य रुक सकते हैं। ऐसे में इस कार्ड की खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है।