फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wifi Tips: वाई-फाई के 2.4GHz और 5GHz बैंड में क्या अंतर है, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए कौन-सा बेस्ट है?

Fri, 24 Jul 2026 01:20 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Band For Online Gaming: अक्सर जब लोग वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं तो उनके मन में बैंड को लेकर कई सवाल रहते हैं। बता दें कि 2.4ghz बनाम 5ghz दोनों बैंड में काफी अंतर है और दोनों की अपनी खासियत है। आइए इस लेख में इसी बारे में समझते हैं कि इन दोनों में क्या अंतर है।
विज्ञापन
1 of 5
वाईफाई बैंड में अंतर - फोटो : AI
Router Signal Range Coverage: आज के समय में जब हम घर में नया वाई-फाई कनेक्शन लगवाते हैं, तो हमें अक्सर दो अलग-अलग विकल्प दिखाई देते हैं 2.4GHz और 5GHz बैंड। एक आम इंसान अक्सर इस तकनीकी शब्द को देखकर उलझन में पड़ जाता है कि इन दोनों में असली फर्क क्या है और इंटरनेट चलाते समय किस वाले नाम से अपने मोबाइल या लैपटॉप को जोड़ना चाहिए।

आपको बता दें कि ये दोनों बैंड अलग-अलग इंटरनेट स्पीड और रेंज पर काम करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि आपकी जरूरतों जैसे गेमिंग, ऑनलाइन पढ़ाई और बड़ी फाइलें डाउनलोड करने के लिए इन दोनों में से कौन सा बैंड सबसे बेस्ट रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
पहले 2.4GHz बैंड के बारे में जानते हैं - फोटो : Adobe Stock
पहले 2.4GHz बैंड के बारे में जानते हैं
इस पुराने और पारंपरिक बैंड की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त रेंज है। इसकी तरंगे दीवारों और ठोस वस्तुओं को आसानी से पार कर लेती हैं, जिससे अगर आपका राउटर दूसरे कमरे में भी रखा है, तो भी आपको इंटरनेट नेटवर्क मिलता रहेगा। हालांकि, इस बैंड पर इंटरनेट की स्पीड 5GHz के मुकाबले काफी धीमी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
अब 5GHz बैंड के बारे में जानते हैं - फोटो : Adobe Stock
अब 5GHz बैंड के बारे में जानते हैं
यह एक आधुनिक और हाईटेक बैंड है जो आपको पलक झपकते ही बहुत तेज इंटरनेट स्पीड देता है। अगर आपका काम भारी डाउनलोडिंग, वीडियो देखने या ऑनलाइन मीटिंग करने का है, तो यह बैंड आपके लिए सबसे सही है। मगर इसकी एक कमजोरी है कि इसकी रेंज बहुत कम होती है और यह दीवारों को आसानी से पार नहीं कर पाता, इसलिए आपको राउटर के पास रहना पड़ता है।

4 of 5
वाई-फाई की वजह से इंटरनेट चलने की समस्या - फोटो : Adobe Stock
डाउनलोडिंग के लिए कौन सा बैंड है सबसे बेस्ट?
अगर आप इंटरनेट से कोई बड़ी मूवी, गेमिंग फाइल या ऑफिस का भारी डेटा डाउनलोड कर रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे अपने डिवाइस को 5GHz बैंड से कनेक्ट करें। चूंकि इस बैंड पर डेटा ट्रांसफर की रफ्तार बहुत तेज होती है, इसलिए जो फाइल 2.4GHz पर डाउनलोड होने में घंटों का समय लेती है, वह 5GHz पर महज कुछ ही मिनटों में पूरी तरह डाउनलोड हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन गेमिंग के लिए सही चुनाव और जरूरी सलाह - फोटो : AI जनरेटेड
ऑनलाइन गेमिंग के लिए सही चुनाव और जरूरी सलाह
फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम खेलते समय स्पीड से ज्यादा 'पिंग' यानी नेटवर्क की स्थिरता मायने रखती है। 5GHz बैंड पर गेम खेलने से आपको बिना किसी रुकावट के बहुत ही स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। एक आम यूजर के लिए सीधा नियम यह है कि राउटर के पास बैठकर गेमिंग या डाउनलोडिंग के लिए 5GHz चुनें, और जब आप राउटर से दूर दूसरे कमरे में हों तो 2.4GHz का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें