Aadhaar Card New Look News: आधार कार्ड आज के समय में लगभग हर एक काम के लिए जरूरी है। फिर चाहे काम सरकारी हो या गैर-सरकारी। वहीं, आपने आजकल सोशल मीडिया पर एक दावा देखा होगा जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार नया सिर्फ QR कोड वाला आधार कार्ड ला रही है?
इस दावे में कहा जा रहा है कि आधार कार्ड से नाम, पता जैसे चीजें हटकर सिर्फ QR कोड होगा जिसमें कार्डधारक की जानकारी होगी। वहीं, इस दावे पर सरकार की तरफ से जवाब देकर सच्चाई बताई गई है। चलिए जानते हैं सरकार ने इस नए QR कोड वाले आधार को लेकर क्या कहा है...