फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Widow Pension: ऐसे कर सकते हैं विधवा पेंशन के लिए आवेदन और चाहिए होंगे ये दस्तावेज, यहां देखें लिस्ट

Sat, 01 Apr 2023 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विधवा पेंशन कैसे ली जा सकती है? - फोटो : istock
Widow Pension Scheme: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार हर साल कई तरह की सरकारी योजनाओं पर करोड़ रुपये खर्च करती है। इस पैसे के जरिए मुफ्त व सस्ता राशन, घर बनाने के लिए मदद, शौचालय बनाने के लिए पैसे, शिक्षा, पेंशन और बीमा जैसी नाजाने कितनी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक योजना है विधवा पेंशन योजना, जिसका सीधा लाभ विधवा महिलाओं को पहुंचाया जाता है। योजना के अंतर्गत गरीब और बेसहारा विधवा महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस योजना में कैसे आवेदन किया जा सकता है और इसके लिए कौन से दस्तावेज चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विधवा पेंशन कैसे ली जा सकती है? - फोटो : istock
कौन ले सकता है लाभ?
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल उन विधवा महिलाओं को मिलता है जो जरूरतमंद हैं या गरीब वर्ग से आती हैं
  • इसके लिए उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
  • महिला की केवल एक बार शादी हुई हो आदि।
विज्ञापन

3 of 5
विधवा पेंशन कैसे ली जा सकती है? - फोटो : istock
आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • पति का मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की जानकारी।

4 of 5
विधवा पेंशन कैसे ली जा सकती है? - फोटो : Istock
विधवा पेंशन के लिए आवेदन करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी विधवा महिला हैं, तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in/HindiPages/widow_h.aspx पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधवा पेंशन कैसे ली जा सकती है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपना नाम यहां रजिस्टर करना होगा
  • फिर आपको यहां पर मांगी गई कई जरूरी जानकारियां देनी होगी
  • जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें और ऐसा करते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें