Tatkal Quota Train Tickets Rule: कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी काम की वजह से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी पड़ती है। इसके लिए लोग अलग-अलग वाहन से यात्रा करते हैं। जैसे, कई लोग बस से सफर करना पसंद करते हैं, तो कई लोग प्लेन से। जबकि, कई लोग तो अपने ही वाहन से, लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से यात्रा करता है।
ट्रेन में सफर करने के लिए आपको टिकट चाहिए होता है और जब टिकट नहीं मिल पाता, तो लोग तत्काल टिकट भी बुक करते हैं। पर देखने में आता है कि तत्काल विंडो खुलते ही ट्रेन टिकट एकदम से खत्म हो जाते हैं और कई लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? आखिर इसके पीछे क्या वजह होता है। शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...