फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की है: जरूरत के समय क्यों नहीं होता लोगों के पास पैसा? जानें कौन सी चार गलतियां पड़ती हैं भारी

Mon, 09 Jun 2025 08:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Log Paise Kyo Nhi Bacha Pate Hain: आज के समय में अगर आपको एक सुई भी खरीदनी है तो इसके लिए आपके पास पैसे होने जरूरी हैं। इसलिए कोई नौकरी करता है तो कोई अपना बिजनेस, लेकिन फिर कई बार लोगों के पास जरूरत के समय पैसा नहीं होता है।
विज्ञापन
1 of 5
पैसे न बचने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Why don't you save money: शायद ही ये बात किसी को बताने की जरूरत हो कि पैसा जिंदगी जीने के लिए कितना जरूरी है। आपको अपनी जरूरत पूरा करने के अलावा अपनों के लिए भी पैसों की जरूरत होती है। अपनी आजीविका चलानी हो, अपने लिए घर लेना हो, कार खरीदनी हो या कुछ भी सामान खरीदना हो तो आपको पैसे चाहिए ही होते हैं।

भले ही नौकरीपेशा लोग हों या अपना बिजनेस करने वाले लोग हों, लेकिन कई मर्तबा लोगों के साथ ये दिक्कत होती है कि जरूरत के समय उनके पास पैसे नहीं होते। ऐसे में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनके काम भी अटक जाते हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करेंगे कि वे कौन सी गलतियां जिनके कारण जरूरत के समय लोगों के पास पैसा नहीं होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पैसे न बचने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इन गलतियों को करने से बचें:-

खर्चों को नियंत्रित न करना
  • अगर बात करें कि लोगों के पास किन कारणों की वजह से पैसे नहीं बच पाते हैं तो इसमें सबसे पहला कारण है खर्चों पर नियंत्रण न होना। दरअसल, लोगों की जब सैलरी आती है या कहीं से पैसे उनके पास आते हैं तो वे इन पैसों से बिना सोचे-समझे कुछ भी खरीद लेते हैं। हर महीने कपड़े खरीदना, हर सप्ताह बाहर खाना खाना, जहां काम बस से सफर करके हो सकता है वहां कार से ट्रैवल करना आदि। ऐसे ही कई खर्चें होते हैं जिन पर लोग नियंत्रण नहीं रखते हैं और फिर उनके पास पैसे नहीं बचते।
विज्ञापन

3 of 5
पैसे न बचने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
भविष्य का न सोचना
  • ज्यादातर लोगों को देखा जाता है और खासतौर पर आज का युवा, जो नौकरी करता है वो आज में जीना पसंद करता है। ये लोग अपने आने वाले भविष्य के लिए बचत नहीं करते हैं जिसके कारण इनके आज के शौक तो पूरे हो जाते हैं, लेकिन इनके पास आगे लिए पैसे नहीं बचते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अपनी कमाई का कम से कम 30 प्रतिशित हिस्सा भविष्य के लिए बचाना चाहिए। आप इस पैसे को बैंक में रख सकते हैं, एफडी कर सकते हैं आदि। इससे आपको जरूरत के समय दिक्कत नहीं होगी।

4 of 5
पैसे न बचने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : freepik
क्रेडिट कार्ड-लोन लेना
  • आज के समय में पैसे न बच पाने का एक कारण क्रेडिट कार्ड और लोन भी है। दरअसल, जब सिबिल स्कोर अच्छा होता है तो बैंक भी अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से लेकर लोन के कई लुभावने ऑफर्स देता है। ऐसे में लोग भी बिना सोचे-समझे ये ले लेते हैं। जब तक इसमें पैसा होता है तब तक तो सब सही चलता है, लेकिन फिर जब इस पैसे को भरना पड़ता है तो लोगों को दिक्कत होती है क्योंकि अगर नौकरी चली जाए तो पैसे कहां से भरेंगे ये कभी कोई नहीं सोचता। इसलिए कोशिश करें कि क्रेडिट कार्ड और लोन से दूर लें या अगर जरूरत है तो लें और उसे समय पर भरकर खत्म करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैसे न बचने के क्या कारण होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इमरजेंसी फंड न बनाना
  • बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते थे कि जो पैसा आपके हाथ में है वो ही आपका है। इसलिए वे हमेशा थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाने के लिए कहते थे ताकि भविष्य में या इमरजेंसी वाली स्थिति में आपको पैसों की दिक्कत न हो। पर आजकल लोग इमरजेंसी फंड बनाते ही नहीं है जो कि गलत है। पर आपको पैसे जरूर बचाने चाहिए ताकि जरूरत के समय ये आपके काम आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें