फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

Sun, 08 Jun 2025 08:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electricity Saving Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने दिनचर्या में शामिल करके बिजली की खपत कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
Electricity Saving Tips: जून का महीना चल रहा है और देशभर के विभिन्न इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में पंखे, कूलर, एसी की मांग काफी बढ़ जाती है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अपने घरों, दफ्तरों, दुकानों आदि में पंखे, कूलर, एसी आदि का उपयोग करते हैं। इससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। एसी, कूलर और पंखे का लंबे समय तक लगातार चलने से हर महीने काफी ज्यादा मात्रा में बिजली बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। हालांकि, आप कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर हर महीने आने वाले बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने दिनचर्या में शामिल करके बिजली की खपत कम कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
अगर आप अपने घर में एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि एसी का उपयोग कम तापमान पर करने से बिजली की खपत ज्यादा होती है। आपको अपने घर में एसी का उपयोग 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर करना चाहिए। इससे बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
आपको अपने घर में 5 स्टार रेटिंग वाले एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन का उपयोग करना चाहिए। 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरणों का उपयोग करने पर हर महीने कम बिजली बिल आता है। 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण बिजली की कम खपत करते हैं। 

4 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
कई लोग जब जरूरत नहीं होती है इस स्थिति में भी टीवी, पंखे और एसी को ऑन करके रखते हैं। इससे हर महीने ज्यादा बिजली बिल आता है। जरूरत न होने पर आपको टीवी, पंखे और एसी को बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock AI
आपको कूलर में ठंडे पानी या बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए। यह करने से कूलर कमरे में ठंडी हवा देगा, जिसकी वजह से आपको एसी का उपयोग करने की जरूरत नहीं होगी। इससे बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें