Old Geyser Short Circuit Risk: सर्दियों की शुरुआत होते ही हर घर में इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, कई साल पुराने गीजर का बिना जांच-परख के लगातार उपयोग करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल होने के कारण गीजर के आंतरिक हिस्सों, जैसे हीटिंग एलिमेंट, थर्मास्टेट और तारों में खराबी हो सकती है।
नमी और लगातार पानी के संपर्क में रहने से अंदर जंग लग जाती है, जिससे तारों का इंसुलेशन खराब हो जाता है। ऐसे में बिजली का करंट सीधे पानी या गीजर की मेटल बॉडी में उतरने लगता है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए पुराने गीजर की समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है।