फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना गीजर इस्तेमाल करते समय क्यों बढ़ जाता है शॉर्ट सर्किट का खतरा? जानें इससे बचाव के तरीके

Fri, 02 Oct 2026 05:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Geyser Safety Tips: ठंड के मौसम अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां पुराना गीजर खराब होने की वजह से हादसे देखने को मिलते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि पुराना गीजर इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन
1 of 5
पुराना गीजर सुरक्षा खतरा - फोटो : AI
Old Geyser Short Circuit Risk: सर्दियों की शुरुआत होते ही हर घर में इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है। हालांकि, कई साल पुराने गीजर का बिना जांच-परख के लगातार उपयोग करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल होने के कारण गीजर के आंतरिक हिस्सों, जैसे हीटिंग एलिमेंट, थर्मास्टेट और तारों में खराबी हो सकती है। 

नमी और लगातार पानी के संपर्क में रहने से अंदर जंग लग जाती है, जिससे तारों का इंसुलेशन खराब हो जाता है। ऐसे में बिजली का करंट सीधे पानी या गीजर की मेटल बॉडी में उतरने लगता है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए पुराने गीजर की समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
हीटिंग एलिमेंट पर जंग और इंसुलेशन की खराबी
  • पुराने गीजर का हीटिंग एलिमेंट पानी में मौजूद खारेपन के कारण धीरे-धीरे क्रैक होने लगता है।
  • जब एलिमेंट का अंदरूनी तार पानी के संपर्क में आता है, तो पानी में करंट उतरने और पूरे गीजर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने का गंभीर खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
पुरानी वायरिंग और ढीले कनेक्शन का जोखिम
  • लगातार इस्तेमाल और हीटिंग के कारण गीजर के अंदरूनी तारों का प्लास्टिक कवर पिघलकर कमजोर हो जाता है।
  • नंगे तार आपस में टकराने या नमी के संपर्क में आने से स्पार्किंग शुरू हो जाती है, जिससे गीजर और घर के मुख्य स्विचबोर्ड में आग लग सकती है।

4 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
ऑटो कट-ऑफ और थर्मास्टेट का काम न करना
  • पुराने गीजर में लगा थर्मास्टेट समय के साथ अपनी काम करने की क्षमता खो देता है।
  • ऑटो कट-ऑफ खराब होने पर गीजर लगातार पानी गर्म करता रहता है।
  • इससे अत्यधिक दबाव और गर्मी के कारण गीजर का टैंक फटने या तारों के जलने की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock
शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
  • सर्दियों से पहले किसी अच्छे टेकनीशियन से गीजर की अर्थिंग और वायरिंग की जांच कराएं।
  • एमसीबी और आरसीसीबी स्विच का इस्तेमाल जरूर करें।
  • अगर गीजर 8 से 10 साल पुराना हो चुका है, तो उसे बदलकर नया गीजर लगाना ही सुरक्षा के लिहाज से समझदारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें