फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ये है वो वजह जिसके कारण कोई चोरी नहीं कर सकता ट्रेनों में लगे पंखे, जानें इस खास तकनीक के बारे में

Sat, 06 May 2023 09:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में लगे पंखों को कोई क्यों नहीं चुरा सकता? - फोटो : istock
Indian Railways: आपने कभी न कभी तो भारतीय ट्रेन की सवारी की ही होगी? या हो सकता है कि आप अपने घर या कहीं अन्य जगहों पर जाने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल तो करते ही हो। रोजाना भारतीय ट्रेन मुसाफिरों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ती है। इन सबके बीच आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे जिनमें कुछ लोग भारतीय रेलवे की संपत्ति तक चुरा ले गए। पर क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के अंदर लगे पंखों को चोर कभी चोरी नहीं कर पाते? शायद नहीं, पर यहां जान लीजिए कि अगर कोई इन्हें चोरी कर भी ले तो ये किसी के काम के नहीं रह जाते। इसके पीछे इन पंखों को जिस तरह से डिजाइन किया गया है, वो वजह है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में लगे पंखों को कोई क्यों नहीं चुरा सकता? - फोटो : istock
तकनीक के बारे में जानें
  • बात अगर रेलवे में लगे पंखों के पीछे की तकनीक की करें, तो आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि घरों में आमतौर पर दो तरह की बिजली का उपयोग होता है। पहला अल्टरनेटिव करेंट यानी एसी और दूसरा डायरेक्ट करेंट यानी डीसी।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में लगे पंखों को कोई क्यों नहीं चुरा सकता? - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर घर में एसी बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो इसकी अधिकतम पावर 220 बोल्ट होगी। जबकि डीसी में ये पावर 5, 12 या 24 वोल्ट होगा।

4 of 5
ट्रेन में लगे पंखों को कोई क्यों नहीं चुरा सकता? - फोटो : iStock
  • वहीं, बात अगर ट्रेन में लगे पंखों की करें तो ये पंखे डीसी में 110 बोल्ट पर चलते हैं, क्योंकि इन्हें बनाया ही इस तरह से गया है। ऐसे में इन पंखों को घर में नहीं चलाया जा सकता है। इसलिए चोर भी इन पंखों को चोरी करने से पीछे हटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में लगे पंखों को कोई क्यों नहीं चुरा सकता? - फोटो : istock
अगर की चोरी, तो ये है सजा
  • अगर आप भारतीय ट्रेन की संपत्ति को चोरी करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर आईपीसी की धारा 380 के तहत केस दर्ज हो सकता है। वहीं, दोषी पाए जाने पर आपको 7 साल की कैद और जुर्माना भी हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें