How To Use Fire Extinguisher: हादसे कभी बताकर नहीं आते और आग जैसी आकस्मिक आपदा मिनटों में बहुत कुछ राख कर सकती है। हाल के दिनों में आग लगने की कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं, कुछ मामलों में तो कई लोगों की मौतें भी हो गई हैं, मसलन दिल्ली का मालवीय नगर कांड हो या फिर लखनऊ के कोचिंग में आग लगने की घटना हो। ऐसे में संकट के समय थोड़ी सी समझदारी कई लोगों की जान बचा सकती है। आग लगने पर नुकसान को कम करने और जान बचाने के लिए 'फायर एक्स्टिंग्विशर' (अग्निशामक यंत्र) हमारा सबसे बड़ा हथियार होता है।
अधिकांश इमारतों में लाल रंग का यह सिलेंडर टंगा तो होता है, लेकिन एक आम इंसान इसे चलाना नहीं जानता। कई बार तो हड़बड़ाहट में गलत तरीका अपनाने से खतरा और बढ़ सकता है। आग पर तुरंत काबू पाने के लिए दुनिया भर में 'PASS' (पास) फॉर्मूला सबसे कारगर और आसान तरीका माना जाता है। पास के हर लेटर मतलब होता है, जैसे P मतलब पुल, A मतलब एम, S मतलब स्कवीज और S का मतलब स्वीप। आइए एक-एक करके समझते हैं।