फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन के जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? 100 में से 90 लोग नहीं जानते जवाब, आप जानें

Sat, 06 Dec 2025 08:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

General Train Gate: अगर आप भी जनरल कोच से सफर करते हैं, तो आपने देखा होगा कि इसमें 3 गेट होते हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि ये 3 गेट क्यों होते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Indian Railways General Coaches: भारतीय रेलवे की ट्रेनों से हर रोज लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। आपको अगर ट्रेन से सफर करना होता है तो आपको इसके लिए ट्रेन टिकट लेना होता है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आप ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

जनरल कोच से लेकर स्लीपर और एसी कोच तक ट्रेन में होते हैं। अलग-अलग कोच में अलग-अलग तरह की सुविधाएं होती हैं। खानपान से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था ट्रेनों में रहती है। वहीं, अगर आपने जनरल कोच से सफर किया होगा तो शायद इस बात पर ध्यान दिया होगा कि जनरल कोच में 3 गेट होते हैं। पर क्या आप जानते हैं जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? - फोटो : AdobeStock
किस कोच में कितने गेट होते हैं?
  • अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो इनमें आपको कई तरह की सुविधा मिलती है। ट्रेनों में जनरल कोच, स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी फर्स्ट एसी, चेयर कार आदि कोच होते हैं। बात अगर गेट की करें तो जनरल कोच को छोड़ दें तो बाकी कोच में एक तरफ दो और दूसरी तरफ दो गेट होते हैं यानी एक कोच में कुल 4 गेट होते हैं। जबकि, जनरल कोच में ऐसा नहीं होता। जनरल कोच में एक तरफ 3 और दूसरी तरफ भी 3 गेट होते हैं और इस तरह एक जनरल कोच में 6 दरवाजे होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? - फोटो : AdobeStock
क्यों 3 गेट होते हैं जनरल कोच में?
  • पहले ये समझिए कि जनरल कोच में किसी भी तरह का कोई रिजर्वेशन नहीं होता। इसमें आप ट्रेन का जनरल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। आपको बस ट्रेन टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट खरीदना होता है। इसके बाद आप जनरल कोच में सफर कर सकते हैं। जबकि, बाकी स्लीपर और एसी कोच में ऐसा नहीं होता। यहां आपको पहले बुकिंग करनी होती है।

4 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? - फोटो : AdobeStock
  • वहीं, एसी और स्लीपर कोच में सीटें आरक्षित होती हैं और यात्रियों की संख्या भी तय होती है, क्योंकि बुकिंग पहले ही हो जाती है। इसलिए इनमें दो ही गेट होते हैं, क्योंकि ट्रेन स्टेशन पर जब रूकती है, तो चढ़ने वाले लोग तय होते हैं। जबकि, जनरल डिब्बा पूरी तरह से अनारक्षित होता है। इसलिए जनरल कोच में यात्रियों की संख्या तय नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनरल कोच में 3 गेट क्यों होते हैं? - फोटो : AdobeStock
  • ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है और ये यात्री आराम से जनरल कोच में चढ़ और उतर जाए, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 3 गेट होते हैं। इसलिए जनरल कोच को इसी तरह से डिजाइन किया होता है कि भीड़ अधिक होने पर लोग आराम से इन तीनों गेट से अंदर चले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें