फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan Insurance: होम लोन लेने के बाद क्यों जरूरी है उसका इंश्योरेंस लेना? जानिए यहां

Fri, 11 Apr 2025 03:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होम लोन देते समय बैंक उसका इंश्योरेंस कवर भी लोगों को ऑफर करता है। कई लोग जानकारी के अभाव में इसे नजरंदाज कर देते हैं लेकिन यह काफी जरूरी चीज है। 
विज्ञापन
1 of 5
होम लोन - फोटो : ani
हम सब का सपना होता है घर खरीदना। हालांकि, घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपके पास एक बड़ी जमापूंजी का होना जरूरी है। कई बार लोगों के पास बड़ी जमापूंजी नहीं होती है इस कारण वे घर खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। हालांकि, आपका होम लोन अप्रूव होगा या नहीं यह भी कई बातों पर निर्भर करता है। होम लोन आपके नाम पर जारी करने से पहले बैंक या फाइनेंशियल संस्था आपकी आय, क्रेडिट स्कोर, इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट, एड्रेस प्रूफ, आधार, पैन आदि कई जरूरी दस्तावेजों की मदद से आपके बैकग्राउंड के बारे में पता करता है। इन सभी चीजों का वेरिफिकेशन करने के बाद ही बैंक आपके नाम पर होम लोन को जारी करता है। लोन जारी होने के बाद व्यक्ति घर खरीदता है। 
विज्ञापन

2 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, होम लोन जारी करते समय बैंक उसका इंश्योरेंस कवर भी लोगों को ऑफर करता है। कई लोग जानकारी के अभाव में इसे नजरंदाज कर देते हैं लेकिन यह काफी जरूरी चीज है। 
विज्ञापन

3 of 5
document computer - फोटो : Adobe Stock
होमलोन इंश्योरेंस आपके द्वारा लिए गए होमलोन का प्रोटेक्शन प्लान होता है। इसके अंतर्गत अगर होम लोन लेने के बाद व्यक्ति की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है तो होम लोन की जो बकाया रकम होती है उसे अदा करने की जिम्मेदारी इंश्योरेंस कंपनी पर चली जाती है।

PM Kisan Yojana: क्या उन किसानों को भी मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ, जो दूसरों की जमीन पर करते हैं खेती?

4 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock
इससे लोन लेने वाले व्यक्ति की गैरमौजूदगी में परिवार के ऊपर लोन देने की जिम्मेदारी नहीं आती है। वर्तमान में कई होम लोन इंश्योरेंस कवर देनी वाली कंपनियां गंभीर बीमारियों का कवरेज भी इसमें शामिल कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
इसके अंतर्गत अगर लोन लेने वाले व्यक्ति को कैंसर जैसी कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो इस स्थिति में भी लोन का सारा पैसा इंश्योरेंस कंपनी देती है। इसके अलावा अगर कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो कुछ महीनों तक लोन की ईएमआई इंश्योरेंस कंपनी जमा करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें