फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या उन किसानों को भी मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ, जो दूसरों की जमीन पर करते हैं खेती?

Fri, 11 Apr 2025 01:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या केंद्र सरकार उन किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देती है जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik
देश में करोड़ों किसान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के जरिए सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस स्कीम का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को एकमुश्त नहीं दिया जाता बल्कि इसे हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik
24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम की 19वीं किस्त जारी की थी। अक्सर लोग पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कई तरह के सवाल करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik
इन्हीं में एक प्रमुख सवाल यह है कि क्या केंद्र सरकार उन किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देती है जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप भी ले सकते हैं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ? जानें यहां

4 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन किसानों को नहीं मिलता है जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए पहली शर्त यह है कि आपके नाम पर जमीन का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock
अगर आपके नाम पर कृषि जमीन नहीं है तो इस स्थिति में आप इस स्कीम में अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें