Wi-Fi Speed: इंटरनेट आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे मोबाइल पर वीडियो देखना हो, ऑनलाइन मीटिंग करनी हो या फिर घर से ऑफिस का काम करना हो, हर जगह तेज इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार घर में लगा वाई-फाई अचानक धीमा हो जाता है। वीडियो बार-बार बफर होने लगते हैं और वेबसाइट खुलने में भी काफी समय लगता है।
ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को इसकी वजह मान लेते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि हर बार समस्या कंपनी के नेटवर्क में ही हो। कई बार आपके घर में मौजूद राउटर, उससे जुड़ी डिवाइस और इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका भी वाई-फाई की स्पीड को प्रभावित कर सकता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी 4 वजहों के बारे में, जिनकी वजह से आपके घर का वाई-फाई अचानक स्लो हो सकता है...