फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: बंद करने के बाद भी क्यों हल्का सा जलता रहता है बल्ब? जानें कैसे करें ठीक

Tue, 29 Sep 2026 03:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्विच बंद करने के बाद LED बल्ब का हल्का-सा जलते रहना कई घरों में देखने को मिलता है। इसके पीछे वायरिंग, स्विच या LED सर्किट में बचा हुआ बहुत कम करंट जैसी वजहें हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों बंद बल्ब भी हल्का जलता है? - फोटो : Amar Ujala AI
घर में बल्ब बंद करने के बाद भी अगर वह हल्का-सा चमकता रहे, तो इसे देखकर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। खासकर LED बल्ब में यह समस्या ज्यादा दिखाई देती है। हालांकि, हर बार इसका मतलब यह नहीं होता कि बल्ब खराब हो गया है।

पर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि आखिर बल्ब क्यों बंद करने के बाद भी हल्का सा जलता रहता है। तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। आप आगे जान सकते हैं कि बंद करने के बाद भी बल्ब हल्का सा क्यों जलता रहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्यों बंद बल्ब भी हल्का जलता है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
LED बल्ब में क्यों होती है हल्की रोशनी?
  • LED बल्ब बहुत कम बिजली में भी रोशनी पैदा कर सकते हैं
  • इसलिए सर्किट में मौजूद बहुत छोटी मात्रा का करंट भी कभी-कभी LED को हल्का चमकाने के लिए पर्याप्त हो सकता है
विज्ञापन

3 of 5
क्यों बंद बल्ब भी हल्का जलता है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
  • स्विच बंद होने के बाद भी वायरिंग में मौजूद कैपेसिटिव कपलिंग या दूसरे सर्किट से आने वाला बहुत छोटा लीकेज करंट LED ड्राइवर तक पहुंच सकता है
  • ऐसे में बल्ब पूरी तरह बंद होने के बजाय हल्का चमकता या कभी-कभी धीमी गति से झिलमिलाता दिखाई दे सकता है

4 of 5
क्यों बंद बल्ब भी हल्का जलता है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
स्विच और वायरिंग भी हो सकती है वजह
  • घर की वायरिंग में स्विच किस तार पर लगा है, इसका भी असर पड़ सकता है
  • सामान्य तौर पर स्विच को फेज वायर पर लगाना सही व्यवस्था मानी जाती है
  • अगर स्विच न्यूट्रल वायर को काट रहा है और फेज बल्ब तक पहुंच रहा है, तो बल्ब के सर्किट में वोल्टेज मौजूद रह सकता है
  • ऐसी स्थिति में LED का हल्का चमकना दिखाई दे सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों बंद बल्ब भी हल्का जलता है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : AI Generated
इसे कैसे ठीक करें?
  • सबसे पहले यह देखना चाहिए कि समस्या सिर्फ एक बल्ब में है या घर के कई LED बल्बों में
  • दूसरे बल्ब से जांच करने पर भी कारण का अंदाजा लगाया जा सकता है
  • अगर इंडिकेटर वाला स्विच लगा है, तो इलेक्ट्रिशियन से जांच करवाकर सामान्य स्विच लगाने या उपयुक्त समाधान के बारे में पूछा जा सकता है
  • वायरिंग में फेज और न्यूट्रल की स्थिति भी चेक करवानी चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें