फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Loan Rules: एक जैसी सैलरी होने पर भी 2 लोगों को क्यों अलग-अलग लोन देता है बैंक? जानें क्या होती है वजह

Wed, 08 Jul 2026 08:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bank Loan Dete Time Kya-Kya Dekhta Hai: आपने देखा होगा कि एक जैसी सैलरी होने के बाद भी बैंक दो लोगों को एक राशि का लोन नहीं देता है? पर क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है?
विज्ञापन
1 of 5
बैंक लोन देते समय क्या-क्या देखता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Bank Rules For Loan: कभी न कभी किसी न किसी काम से लोगों को पैसों की जरूरत होती है। इसलिए लोग बैंक से लोन लेते हैं, लेकिन आपने एक चीज नोटिस जरूरी की होगी कि दो लोगों की एक जैसी सैलरी होने के बाद भी उन्हें एक जैसा लोन नहीं मिलता।

दरअसल, जब दो लोगों की सैलरी एक जैसी है तो फिर उन्हें लोन की राशि भी एक जैसी ही मिलनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि बैंक के लोन देने का आधार कई अन्य बातों पर भी टिका होता है। चलिए जानते हैं एक जैसी सैलरी होने के बाद भी दो लोगों को एक जैसी लोन की राशि क्यों नहीं मिलती है...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक लोन देते समय क्या-क्या देखता है? - फोटो : AdobeStock
क्यों एक जैसी सैलरी होने पर भी दो लोगों को अलग-अलग लोन मिलता है?

पहला कारण
  • लोन लेने के लिए आपकी सैलरी महत्व रखती है
  • पर बैंक सिर्फ सैलरी नहीं देखता बल्कि, आपके कई वित्तीय पहलुओं को देखता है
  • जैसे- पहले ये देखता है कि आपका सिबिल स्कोर कितना है
  • 750 या उससे अधिक का सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है
विज्ञापन

3 of 5
बैंक लोन देते समय क्या-क्या देखता है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा कारण
  • बैंक ये भी देखता है कि आप भविष्य में लोन वापस कर पाएंगे या नहीं
  • आप कितना लोन वापस कर पाएंगे, कितनी ईएमआई भर सकते हैं आदि
  • इस तरह से बैंक कई चीजों को देखता है और फिर लोगों की अलग-अलग पात्रता के हिसाब से लोन देता है

4 of 5
बैंक लोन देते समय क्या-क्या देखता है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा कारण
  • बैंक आपकी सैलरी के अलावा आपकी कंपनी भी देखता है
  • आप किस कंपनी में काम कर रहे हैं और मौजूदा कंपनी में कितने समय से कार्य कर रहे हैं,
  • आपकी पोस्ट क्या है आदि
  • जो लोग एक कंपनी में अधिक समय से काम कर रहे होते हैं, बैंक उन्हें अधिक स्थिर मानता है और अच्छा लोन देता है
  • जबकि, बार-बार कंपनी बदलने वालों को जोखिम कैटेगरी में रखा जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक लोन देते समय क्या-क्या देखता है? - फोटो : Adobe Stock
चौथा कारण
  • दो लोगों को एक सैलरी होने पर इसलिए भी एक जैसा लोन नहीं मिलता, क्योंकि बैंक आपके मौजूदा खर्चे भी देखता है
  • आपकी सैलरी में से आप पहले से कितनी ईएमआई भर रहे हैं, बैंक ये देखता है
  • कितने क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, क्रेडिट कार्ड से कितना खर्चा करते हैं, ईएमआई समय पर भरते हैं आदि
  • बैंक ये सब देखकर भी अलग-अलग लोगों को अलग-अलग लोन अमाउंट देता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें