Free Scooter on Aadhaar Card Fake News: इन दिनों सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी खबरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में फेसबुक पेज 'GovtEdge' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड है और उनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक है, उन्हें सरकार की तरफ से मुफ्त में स्कूटी (स्कूटर) दी जा रही है।
अगर आपने भी यह वीडियो देखा है, तो सावधान हो जाइए। पीआईबी ने इस वीडियो का फैक्ट चेक करके इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।