How Clutch Works: आज के समय बाइक हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। शहर की ट्रैफिक भरी सड़कें हों या गांव की कच्ची राहें, गियर वाली बाइक हर जगह दिख जाती हैं। बाइक से सफर करना आसान और सुविधाजनक होता है। इससे सफर करने पर ईंधन और समय दोनों की काफी बचत होती है। कई बाइक चलाने वालों का अक्सर यह सवाल रहता है कि गियर बदलने से पहले क्लच को क्यों दबाया जाता है? कई लोग गियर बदलने पर क्लच आदत के तौर पर दबाते हैं। हालांकि, इसके पीछे क्या तकनीक काम करती है? इस बारे में उन्हें नहीं पता होता है। इस खबर के जरिए आज हम आपको इसी तकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं।