How to remove honeybee hive: अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार हमारे घर में मधुमक्खियां अपना छत्ता लगा लेती हैं। यह एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। कई बार लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आपके लिए कभी भी खतरनाक साबित सकती है। आमतौर पर ये मधुमक्खियां छत, बालकनी, खिड़की के कोनों या स्टोर रूम जैसी शांत और सुरक्षित जगहों पर अपना छत्ता बनाती हैं। शुरुआत में इनकी संख्या कम होती है। हालांकि, धीरे धीरे इनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। अगर आपके घर में बच्चे, बुजुर्ग या एलर्जी से पीड़ित लोग हों, तो इस स्थिति में मधुमक्खी का डंक गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। घर से मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के कुछ सुरक्षित और कारगर उपाये हैं। इन्हें अपनाकर आप सावधानी पूर्वक मधुमक्खी के छत्ते को घर से हटा सकते हैं।