What Are Tactile Tiles?: अक्सर आपने देखा होगा कि मेट्रो स्टेशन पर पीले रंग की उबड़-खाबड़ टाइल्स लगी होती हैं। कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ये टाइल्स क्यों लगे हुए हैं? बहुत से लोगों को लगता होगा कि ये टाइल्स सिर्फ स्टेशन की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगे हुए हैं। बड़ी बात यह है कि ये टाइल्स न सिर्फ मेट्रो स्टेशन पर होते हैं बल्कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बड़े शहरों के फुटपाथ आदि पर भी देखने को मिलता है।अगर ध्यान से देखें तो ज्यादातर पीले टाइल्स पर सीधी लाइन की पट्टी होती है, वहीं कुछ टाइल्स पर बटन जैसे गोलाकार बना होता है। बहुत से लोग ये सोचते हैं कि ये उबड़-खाबड़ टाइल्स इसलिए हैं ताकि कोई फिसल न सके, लेकिन ऐसा नहीं है।