फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: क्यों रंग-बिरंगे होते हैं माइल स्टोन? यहां जानें इसके पीछे की वजह

Mon, 29 Apr 2024 05:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सड़क किनारे लगे माइल स्टोन के रंग अलग होने का कारण? - फोटो : Amar Ujala
Milestones Colorful Reason: आप जब कभी किसी सफर पर जाते होंगे, तो आपने रास्ते में कई साइन बोर्ड देखें होंगे जिन पर बताया जाता है कि किस जगह की दूरी कितनी है और किस जगह के लिए किस तरफ से जाना है। इसके अलावा आपने एक और चीज देखी होगी और वो है माइल स्टोन? दरअसल, सड़क के किनारे पर अलग-अलग रंग के पत्थर लगे होते हैं, जिन पर जगह की दूरी बताई होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन माइल स्टोन का रंग अलग-अलग क्यों होता है? क्या इसके पीछे कोई खास वजह है या कुछ और कारण है? तो चलिए जानते हैं इनके अलग-अलग रंग क्यों होते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क किनारे लगे माइल स्टोन के रंग अलग होने का कारण? - फोटो : istock
ये हैं कारण:-

नंबर 1
  • आप सड़क पर जा रहे हैं और आपको किनारे पर हरे रंग का पत्थर यानी माइल स्टोन दिखे, तो ये बताता है कि ये सड़क राज्य हाइवे है। ऐसे में इस सड़क का निर्माण करवाने से लेकर, उसकी देखभाल आदि का जिम्मा राज्य सरकारों का होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क किनारे लगे माइल स्टोन के रंग अलग होने का कारण? - फोटो : istock
नंबर 2
  • यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि जब किसी सड़क का निर्माण किया जाता है, तो लोगों को दूरी बताने के लिए इन माइल स्टोन को लगाया जाता है। ऐसे में अगर आपको पीले रंग का माइल स्टोन यानी पीले रंग का पत्थर नजर आता है, तो ये सड़क नेशनल हाइवे है।

4 of 5
सड़क किनारे लगे माइल स्टोन के रंग अलग होने का कारण? - फोटो : istock
  • हमेशा ही जो सड़क नेशनल हाइवे की होती है, उसका माइल स्टोन पीले रंग का होता है। नेशनल हाइव की सड़क का निर्माण करवाना हो या फिर यहां कोई सुधार करवाना हो आदि। इसकी पूरी जिम्मेदारी नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क किनारे लगे माइल स्टोन के रंग अलग होने का कारण? - फोटो : istock
नंबर 3
  • सफर के दौरान अगर आपको सड़क किनारे नीले, सफेद या फिर काले रंग के माइल स्टोन दिखे, तो ये बताते हैं कि आप किसी बड़े जिले या शहर में हैं। ऐसी सड़कों को बनवाने से लेकर इनकी देखरेख आदि नगर निगम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें