Electric Scooter Explosion Reasons: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर चलती एक इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक आग का गोला बन जाती है। चालक किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाता है और देखते ही देखते पूरी स्कूटी धूं-धूं करके जल उठती है। हालांकि इस घटना के सटीक कारण की आधिकारिक जांच अभी जारी है।
इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने के पीछे आमतौर पर बैटरी प्रबंधन, चार्जिंग में लापरवाही, इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, अत्यधिक तापमान, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट या निम्न-गुणवत्ता वाले कंपोनेंट्स का इस्तेमाल जैसे कई कारण हो सकते हैं। इन घटनाओं को रोकने और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने ईवी बैटरियों के लिए AIS-156 जैसे कड़े मानक और ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन, शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन, ओवर-टेम्परेचर प्रोटेक्शन व थर्मल प्रोपोगेशन जैसी सुरक्षा जांचों को अनिवार्य किया है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि वे कौन-सी सावधानियां हैं, जिन्हें अपनाकर इस तरह के खतरों से बचा जा सकता है।