फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: किन लोगों को नहीं मिलता है आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए यहां

Sat, 29 Mar 2025 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए किन लोगों को सरकार इस स्कीम का लाभ नहीं देती है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलता है - फोटो : Freepik
आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में स्वास्थ्य सुविधाएं भी काफी महंगी हो चुकी हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो ऐसे में हॉस्पिटल में काफी खर्चा होता है। वहीं बीमारी अगर ज्यादा गंभीर है तो ऐसी स्थिति में पूरी जमा पूंजी ही इलाज कराने में खर्च हो जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस बीमा कवर का लाभ लेकर आप बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों में करा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलता है - फोटो : Freepik
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए किन लोगों को सरकार इस स्कीम का लाभ नहीं देती है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलता है - फोटो : Freepik
वे लोग जो सरकारी नौकरी करते हैं वे इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करना है। वे लोग जो गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करते हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। 

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार इस महीने खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त के पैसे

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलता है - फोटो : Freepik
वे लोग जो इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं उन्हें भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक फिर चाहे वह किसी भी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से आते हों वे इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलता है - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करते समय अगर आपके दस्तावेजों में किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज है तो ऐसी स्थिति में भी आपको इस स्कीम का लाभ मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें