फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: किन लोगों को मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? जानिए यहां

Fri, 09 May 2025 07:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 15 हजार रुपये का टूल किट प्रोत्साहन भी दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें ट्रेनिंग के समय 500 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
देश के पारंपरिक शिल्पकार और कारीगर आज भी विकास की दौड़ में काफी पीछे हैं। कारीगरों और शिल्पकारों की पुरानी पारंपरिक तकनीक को पहचान दिलाने और उन्हें आर्थिक स्तर पर ऊपर उठाने के लिए भारत सरकार ने 17 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एक बहुत ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब शिल्पकार और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनको स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 15 हजार रुपये का टूल किट प्रोत्साहन भी दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें ट्रेनिंग के समय 500 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है। देश में कई शिल्पकार और कारीगर भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाता है?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ 18 पारंपरिक पेशों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। नीचे दी गई सूची में आप इनके नाम देख सकते हैं।
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • नाई
  • मालाकार
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अस्त्रकार और मूर्तिकार
विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • धोबी
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • दर्जी और ताला बनाने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • राजमिस्त्री और नाव निर्माता
  • लोहार और सुनार पात्र हैं

4 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

लोन की भी मिलती है सुविधा

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपये का लोन दो चरणों में दिया जाता है।
  • व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं, वहीं व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख का लोन प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
  • इस लोन पर लाभार्थी को बेहद ही कम ब्याज दर देनी होती है।
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर आपको मात्र 5 प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें