PM Kisan Yojana 14th Installment: जब किसान दिन-रात खेत में मेहनत करता है, तब कहीं जाकर लोगों को अन्न की प्राप्ति होती है। पर कई बार बारिश और सूखे के कारण किसान के हाथ निराशा भी लगती है। वहीं, कई बार तो पैसों की कमी के कारण किसान खेती के लिए सामान या बीज जैसी अन्य चीजें ही नहीं खरीद पाता है। इसलिए किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो कि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिए जाते हैं। वहीं, किसानों को इस बार 14वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि कुछ किसान ऐसे हैं जो किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...