फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? यहां जानें

Tue, 24 Dec 2024 12:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार की एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जिन्हें मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल सकता?
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility Criteria: हमारे देश में चलने वाली तमाम योजनाओं के जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं और लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद आप इस कार्ड के जरिए पंजीकृत अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है और इसका पूरा खर्च भारत सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोग ऐसे भी हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता? तो चलिए जानते हैं वे कौन लोग हैं जो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe stock
क्या लाभ मिलता है?
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्ड धारक आयुष्मान कार्ड से पंजीकृत अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और कार्ड धारक को हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर दिया जाता है यानी इतने पैसे तक का आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
जानिए कौन लोग हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र:-

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इस योजना के लिए जो लोग पात्र हैं उनकी सूची नीचे दी गई है। आप यहां पर पात्रता सूची देख सकते हैं... 
 
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं

4 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं आदि।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग नहीं हैं पात्र:-
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता उसमें वे लोग शामिल हैं, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिन लोगों का पीएफ कटता है, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं या जो लोग करदाता हैं आदि। ये सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ देर बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें