फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं? ऐसे करें चेक

Wed, 02 Apr 2025 03:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kya Hai PM Vishwakarma Yojana: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं? अगर हां तो आप इस योजना में आवेदन कर कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कई योजनाएं केंद्र सरकार तो कई योजनाओं को राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए चलाती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है।

इसी कड़ी में एक स्कीम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है और लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाने के लिए एडवांस प्रशिक्षण भी दिया जाता है, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं? आप ये यहां चेक कर सकते हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र है और कौन नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
  • जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें उनके काम से जुड़ी एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जो उन्हें उनके काम में और बेहतर बनाने की दिशा में काम आती है। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये भी देने का प्रावधान है जिसमें इसेंटिव की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को टूलकिट (उनके काम से जुड़ा सामान जैसे, दर्जी के लिए सिलाई मशीन आदि) खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • आपको लोन भी देने का प्रावधान इस योजना में है जिसमें सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इसे तय समय पर चुकाने पर 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन देने का प्रावधान है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?

इस योजना से जुड़ने के लिए सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही पात्र कहलाते हैं। इसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं, अगर आप इस लिस्ट में नहीं हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र नहीं हैं... 
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो मालाकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो अस्त्रकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप सुनार हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें