फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?: किसे मिलता है इस सरकारी योजना का लाभ और किसे नहीं? यहां जानें सबकुछ

Fri, 16 Oct 2026 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत सिर्फ उन लोगों को लाभ दिया जाता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां पात्रता के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Amar Ujala
सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र की सरकार। अगर आप देखेंगे तो कई अलग-अलग तरह की लाभकारी योजनाएं देश में चल रही हैं।

इसी क्रम में एक योजना है पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके तहत पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। ऐसे में इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं और आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं। ये आप यहां चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • लोहार, ताला बनाने वाले, मालाकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले कारीगर शामिल हैं
  • नाई, धोबी और दर्जी जैसे पारंपरिक काम करने वाले लोग भी इसके लिए पात्र हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock
  • नाव बनाने वाले, मछली पकड़ने के जा बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले और पत्थर तोड़ने वाले कारीगरों को भी इसमें शामिल किया गया है
  • गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, मोची या जूता बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, पत्थर तराशने वाले तथा मूर्तिकार भी पात्र माने जाते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं?
  • आपको इस योजना में सस्ती ब्याज दर पर लोन मिलता है
  • इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन मिलता है
  • आपको इस लोन को 18 महीनों में रिटर्न करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए क्या पात्रता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके अलावा आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं
  • इस लोन के लिए आपको 30 महीने का समय मिलता है
  • आपको ये लोन अपना काम करने के लिए मिलते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें