फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में नकली घी से सावधान: घर बैठे ऐसे करें असली-मिलावटी में पहचान, तरीके जानें

Fri, 16 Oct 2026 03:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ghee Purity Check: घी भारतीय खानपान का अहम हिस्सा माना जाता है, लेकिन इसकी शुद्धता को लेकर सतर्क रहना भी जरूरी है। क्योंकि घी में मिलावट की कई खबरें सामने आती हैं। ऐसे में इस त्योहारी सीजन में आप मिलावटी घी की पहचान करने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मिलावटी घी की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated
Ghee: भारतीय रसोई में घी का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। दाल में तड़का लगाना हो, रोटी के साथ खाना हो या किसी पकवान का स्वाद बढ़ाना हो, घी कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे अपने रोजमर्रा के आहार में भी शामिल करते हैं। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि बाजार में घी खरीदते समय उसकी शुद्धता को लेकर सवाल उठते रहते हैं, क्योंकि कई खबरें ऐसी आती हैं जिसमें मिलावटी घी पकड़ा जाता है।

यही नहीं लोगों को भी घी खरीदते समय डर रहता है कि घी में कहीं दूसरे तेल या वसा आदि की मिलावट तो नहीं है? ऐसे में आप यहां कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिससे आप मिलावटी घी की पहचान कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये तरीके। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मिलावटी घी की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated
पानी से घी की जांच कैसे करें?
  • इस तरीके में सबसे पहले एक कांच के गिलास में पानी लेना होता है
  • इसके बाद उसमें एक चम्मच घी डाल दें
  • फिर देखें कि क्या घी तले पर बैठ गया है
  • अगर ऐसा है तो घी अशुद्ध माना जाता है, क्योंकि माना जाता है कि असली घी पानी की सतह पर तैरता है
विज्ञापन

3 of 5
मिलावटी घी की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI
क्या गर्म करके और ठंडा करके घी चेक कर सकते हैं?
  • दूसरे तरीके में एक बर्तन में घी लेकर उसे गर्म किया जाता है, ताकि वह पूरी तरह पिघल जाए
  • इसके बाद घी को कांच के गिलास में डालकर ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखा जाता है
  • ठंडा होने पर घी की बनावट और उसमें बनने वाली परत को देखा जा सकता है
  • अब ध्यान दें कि क्या घी के ऊपर एक अलग परत बनी है? अगर बनी है तो ऐसा घी सही माना जाता है

4 of 5
मिलावटी घी की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI
नमक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड वाला तरीका?

स्टेप 1
  • तीसरे तरीके में दो चम्मच घी में आधा चम्मच नमक डालना है
  • फिर इसमें आधार चम्मच नमक डालें
  • इसके बाद घी में लगभग दो बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड डाल दें जिसके बाद इन सभी को आपस में मिला लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलावटी घी की पहचान कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपको इसे लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ना है
  • फिर 20 मिनट बाद चेक करें कि क्या इस मिश्रण का रंग बदल गया है
  • अगर रंग बदल गया है तो ये मिलावटी घी हो सकता है
  • जबकि, असली घी का रंग नहीं बदलता

नोट:- इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जानकार, सलाहकार आदि की राय जरूर लें। लेखक या अमर उजाला ऐसी किसी जानकारी का समर्थन या पृष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें