फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है आपको? तो यहां जानें क्या आप पात्र हैं या नहीं

Tue, 06 Jan 2026 07:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ki Eligibility Kya Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? ये आप यहां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Eligibility: अगर देखा जाए तो मौजूदा समय में राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इसी तरह भारत सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन कर एक बड़े वर्ग को, गरीबों को, जरूरतमंद आदि को लाभ देने का काम कर रहे हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना को केंद्र सरकार ने 17 सितंबर 2023 को शुरू किया था। इस योजना के जरिए पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों की मदद की जाती है। वहीं, मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस योजना से जुड़ना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आप जुड़ सकते हैं इस योजना से?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं? इसके लिए योजना की एक पात्रता सूची है जिसमें 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़ी कैटेगरी के नाम हैं। अगर आप इस सूची के मुताबिक हैं, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं। बशर्ते आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल हो। अगर आप इस कैटेगरी में हैं, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं। आप नीचे 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों की लिस्ट देख सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • जो अस्त्रकार हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ेंगे तो ये लाभ मिलेंगे
  • इस योजना से अगर आप जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। आपके काम से जुड़ी एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। इसके अलावा आपको टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे 18 महीनों में वापस करना होता है। फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसके लिए 30 महीनों का समय मिलता है। ये लोन सस्ती ब्याज दर पर दिए जाते हैं और अपना काम शुरू करने के लिए मिलता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें