PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार की देश में मौजूदा समय में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। जहां किसी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, तो वहीं कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके जरिए लोगों को दूसरी मदद दी जाती हैं। जैसे, सब्सिडी, कोई सामान, घर बनाकर देना, मुफ्त इलाज आदि।
इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2023 में शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत कई आर्थिक लाभ और अन्य लाभ दिए जाते हैं। मौजूदा समय में एक बड़ी सख्या में लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं और अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। बस आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में...