फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMV Yojana: किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ और किसे नहीं? मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानें

Mon, 09 Jun 2025 04:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kaise Milta Hai: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: अगर आप पिछले सालों को देखेंगे या इससे पहले के वर्षों पर भी नजर दौड़ाएंगे तो देखेंगे कि देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। यही नहीं, साल दर साल कई नई योजनाएं भी शुरू होती रहती हैं जिसमें राज्य सरकारों की अलग और भारत सरकार की अलग योजनाएं शामिल हैं।

ऐसी ही एक योजना सितंबर 2023 में भारत सरकार ने शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के तहत कामगारों को उनके काम में और बेहतर बनाया जाता है ताकि उनका काम अच्छा चल सके। इसके लिए सरकार लाभार्थियों की आर्थिक मदद भी करती है। ऐसे में कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं? इसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े सकते हैं और इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से?

पहला तरीका
  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • साथ ही दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर लॉगिन करना है
  • इसके बाद आगे के प्रोसेस को फॉलो कर आप अपना आवेदन कर सकते हैं।

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से अगर आप सुनार हैं, पत्थर तराशने वाले, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, अगर आप धोबी और दर्जी हैं, नाई यानी बाल काटने वाले, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो राजमिस्त्री हैं, जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं...
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं, जो अस्त्रकार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, पत्थर तोड़ने वाले लोग, जो लोग मालाकार हैं और मोची/जूता बनाने वाले कारीगर इस योजना के लिए पात्र हैं। ये उन 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल हैं जो इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये लाभ मिलते हैं योजना से जुड़ने के बाद
  • इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर करने के लिए कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही इस प्रशिक्षण के लिए रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड भी दिया जाता है
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए उन्हें 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसे वापस करने के बाद आपको अलग से दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें