फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: मोदी सरकार की इस योजना का आपको मिल सकता है लाभ? एक क्लिक में चेक करें

Sat, 11 Oct 2025 04:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : पीएमओ
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। यही नहीं, हर साल कई नई योजनाओं को भी इस योजना में जोड़ा जाता है जिससे एक बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक और योजना की।

इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
क्या लाभ मिलते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इस ट्रेनिंग में आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं ताकि आप अपने काम में बेहतर हो सके। इस ट्रेनिंग के लिए लाभार्थियों को 500 रुपये स्टाइपैंड भी दिया जाता है और ये तब तक दिया जाता है, जब तक आपको ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि वे टूलकिट खरीद सके
  • आपको इस योजना के तहत सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। आपको पहले 18 महीने के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इसके बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं, जो आपको 30 महीने में वापस करना होता है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
क्या आपको योजना का लाभ मिल सकता है?

अगर आपको इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपको नीचे दी गई 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों की सूची में शामिल होना जरूरी है:-
  • अगर आप मालाकार हैं, पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी, पत्थर तराशने वाले, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं और फिशिंग नेट निर्माता हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें