फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा योजना: किन 18 कैटेगरी के लोगों को मिलता है इस योजना का लाभ? चेक करें क्या आप जुड़ पाएंगे इससे

Wed, 11 Nov 2026 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Vishwakarma Yojana Eligibility: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े पात्र कारीगरों और शिल्पकारों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं
  • जो लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता और लाभ क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Vishwakarma Yojana: देश में पारंपरिक हुनर और कारीगरी से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र कारीगरों और शिल्पकारों को न सिर्फ आर्थिक सहायता दी जाती है, बल्कि उनके कौशल को निखारने के लिए ट्रेनिंग, टूलकिट प्रोत्साहन और कम ब्याज पर लोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

हालांकि, इस योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता। सरकार ने इसके लिए 18 पारंपरिक व्यवसायों की कैटेगरी तय की हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं यानी क्या आपको पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता और लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन 18 कैटेगरी के लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं?
  • अगर आप सुनार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • मालाकार
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता और लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
 
नोट:- अगर आप ऊपर दी गई पात्रता सूची में हैं, तो आप बतौर लाभार्थी इस योजना से जुड़ सकते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता और लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुडेंगे, तो क्या लाभ मिलेंगे?
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
  • इसके लिए आपको रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • जब तक ये ट्रेनिंग दी जाती है, तब तक रोजाना स्टाइपैंड दिया जाता है
  • साथ ही टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता और लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • फिर जरूरत पड़ने पर आप अतिरिक्त दो लाख रुपये तक का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • ये लोन आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है ताकि, आप अपना काम कर सके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें