PM Vishwakarma Yojana Eligibility: कई तरह की योजनाएं ऐसी हैं जिनमें लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे तो नही भेजे जाते, लेकिन उन्हें कई अन्य तरह से मदद दी जाती है। जैसे, किसी योजना के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है तो किसी योजना के तहत सस्तेमें या मुफ्त में कोई सामान दिया जाता है।
इसी कड़ी में एक योजना है जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत लाभार्थियों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही मिलता है। अगली स्लाइड्स में आप योजना की पात्रता और योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं...