How To Apply For Annual FASTag: अगर आप भी नियमित रूप से सफर करते हैं तो फास्टैग वार्षिक पास बनवाना बेहतर विकल्प है। यहां हम आपको इसे बनवाने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
फास्टैग एनुअल पास बनवाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
How To Apply For Annual FASTag Pass Step By Step Guide: अगर आप रोजमर्रा या नियमित रूप से हाईवे पर यात्रा करते हैं, तो टोल भुगतान का समय और परेशानी अक्सर सफर को थका देता है। ऐसे में फास्टैग वार्षिक पास बनवाना एक स्मार्ट और सुविधाजनक विकल्प बन गया है। ये न केवल टोल प्लाजा पर लाइन में खड़े होने की परेशानी को कम करता है, बल्कि आपकी यात्रा को तेज और आसान भी बनाता है।
फास्टैग का वार्षिक पास एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट सिस्टम है, जिसमें एक निश्चित राशि रिचार्ज कर आप पूरे साल बिना रुके टोल का भुगतान कर सकते हैं। इस प्रणाली से भुगतान डिजिटल और कैशलेस होता है, जिससे नकद की जरूरत नहीं पड़ती। वार्षिक पास के माध्यम से आप लंबे समय तक की यात्रा में लागत और समय दोनों बचा सकते हैं। इसके अलावा, यह पास ट्रैकिंग और खर्च पर नियंत्रण रखने में भी मदद करता है। ये पास कैसे बना सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं आइए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फास्टैग एनुअल पास बनवाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
फास्टैग वार्षिक पास बनवाने का तरीका क्या है ?
फास्टैग वार्षिक पास बनवाने के लिए सबसे पहले तो राजमार्ग यात्रा ऐप जाएं।
एप में लॉगइन करने के बाद अब ‘एनुअल पास’ का विकल्प चुनें।
अब प्री-बुक पर क्लिक करें, जिसके बाद ‘रेडी टू गेट स्टार्ट’ का पेज खुलेगा।
इस ऑप्शन से खुलने के बाद ‘गेट स्टाटर्ड’ पर क्लिक करें।
इस विकल्प में अपने वाहन का नंबर दर्ज करते हुए अन्य डिटेल्स भरें।
डिटेल भरने के बाद आपके नंबर पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी डालकर ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें।
अब 3,000 रुपये का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पूरा करें।
बस अब आपका फास्टैग एनुअल पास बन जाएगा।
इसे एक बार खरीदने पर यह एक साल या 200 ट्रिप तक मान्य रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
फास्टैग एनुअल पास बनवाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें रिचार्ज ?
इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाएं और वहां से राजमार्ग यात्रा ऐप डाउनलोड करें।
डाउनलोड करने के बाद ऐप में लॉग-इन करें और अपने फास्टैग की सभी डिटेल भरें।
लॉग-इन करने और डिटेल भरने के बाद आपको ऐप में एनुअल पास खरीदने का विकल्प दिखाई देगा।
इस विकल्प पर टैप करें और निर्धारित राशि का पेमेंट करके अपने फास्टैग के एनुअल पास को रिचार्ज कर दें।
4 of 5
फास्टैग एनुअल पास बनवाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
इस पास से टोल चार्ज की औसत लागत 50 रुपये से घटकर 15 रुपये तक रह जाएगी।
टोल पर समय की बचत और लाइन से छुटकारा।
डिजिटल और कैशलेस भुगतान।
खर्च और टोल शुल्क पर आसान ट्रैकिंग।
वार्षिक पास होने से बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत नहीं।
फास्टैग एनुअल पास बनवाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
कहां काम करेगा ये वार्षिक पास ?
ये सबसे अहम जानकारी है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। दरअसल, फास्टैग वार्षिक पास केवल सरकार के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ही काम करेगा, जिनका संचालन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करती है। राज्य सरकार की हाईवे और एक्सप्रेसवे जैसे यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यह काम नहीं करेगा। इसके लिए आपको अलग से फास्टैग कार्ड बनवाना ही पड़ेगा।