Ayushman Eligibility Criteria: देश में तमाम तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनमें से कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें तो कुछ योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य लगभग एक ही होता है कि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाए। कई योजनाओं के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे आर्थिक मदद भेजी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में अन्य मदद दी जाती है। जैसे, सब्सिडी या कोई सामान आदि।
अब अगर उदाहरण के लिए देखेंगे तो आयुष्मान कार्ड भी एक ऐसा ही है जिसमें पात्र लोगों को आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन मुफ्त इलाज का लाभ जरूर इस आयुष्मान कार्ड से दिया जाता है। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उन लोगों को दिया जाता है, जो लोग योजना के लिए पात्र हैं। पर क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? आप यहां चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता के बारे में। तो चलिए जानते हैं किसका आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किसका नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...