Ayushman Bharat Yojana Benefits List In Hindi: आज भी हमारे देश में एक ऐसा वर्ग है जो आर्थिक रूप से कमजोर है, जो ग्रामीण इलाकों में अपना जीवन यापन कर रहा है और तो और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी खासी है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में भी कई सारी योजनाएं चल रही हैं।
इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। ये एक स्वास्थ्य योजना है इसलिए इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसमें लाभार्थियों को पहले आयुष्मान कार्ड बनते हैं और इन्हीं कार्ड की मदद से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि योजना में सिर्फ वे लोग ही आवेदन कर सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...