फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ ये लोग होते हैं पात्र, जानें क्या आप हैं पात्रता सूची में

Mon, 09 Jun 2025 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बनते हैं और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Card Eligibility Criteria In Hindi: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं जिससे कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है और इलाज का खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आपका ये आयुष्मान कार्ड बन सकता है? ये आप योजना की पात्रता सूची देखकर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आवेदनकर्ता को सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • इसके लिए पहले अधिकारी आपकी पात्रता चेक करता है
  • अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो फिर आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन किया जाता है
  • अब कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके बाद इस आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग हैं इस योजना के लिए पात्र?

इस योजना में नीचे दी गई पात्रता सूची में दिए गए लोग पात्र हैं:-
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिन लोगों का पीएफ नहीं कटता है, जो लोग ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होते हैं, जिन लोगों के पास सरकारी नौकरी नहीं है, जो लोग करदाता नहीं हैं आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
पात्रता ऐसे कर सकते हैं चेक:-
  • अगर आपको अपनी पात्रता चेक करनी है तो आपको इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर आपको यहां पर 'AM I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी होती हैं
  • फिर आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें